NATIONAL SEMINAR ON “वन्दे मातरम् 150 वर्ष : इतिहास, साहित्य, संगीत एवं राजनीति का संगम”

शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालयसूरजपुर एवं पंडित रविशंकर त्रिपाठी शासकीय महाविद्यालय भैयाथान के संयुक्त तत्वावधान में तथा उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वाराप्रायोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी शीर्षक “वन्दे मातरम् 150 वर्ष : इतिहास, साहित्य, संगीत एवं राजनीति का संगम”  का सफल आयोजन मंगल भवन सूरजपुर मेंकिया गया ׀ कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं राष्ट्रगीतवंदेमातरम् से हुई ׀ तत्पश्चात छात्र-छात्राओं नें स्वागत गीत तथा नृत्यके माध्यम से सभी अतिथियों का अभिनन्दन किया ׀  इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में सम्मानित अतिथि केरूप में डॉ. गोवर्धन यदु, संचालक, छ.ग. राज्य हिंदी ग्रन्थ अकादमी एवं सहायकसंचालक, उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन, प्रो. अनिल कुमार सिन्हा, प्राचार्य,राजीव गाँधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर एवं प्रो. एच. एन. दुबे,प्राचार्य, शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय सूरजपुर की गरिमामयीउपस्थिति रही ׀  इस राष्ट्रीय संगोष्ठी मेंप्राचार्य श्री बृजलाल साहू ने अपने उद्बोधन के माध्यम से सभी अतिथियों,प्रतिभागियों एवं छात्र-छात्राओं का स्वागत किया ׀ तत्पश्चात इस राष्ट्रीयसंगोष्ठी के समन्वयक श्री संदीप कुमार सोनी ने इस संगोष्ठी के उद्देश्यों एवंमहत्व पर प्रकाश डाला ׀ इसराष्ट्रीय संगोष्ठी में विभिन्न विद्वानों एवं शोधार्थियों ने अपने शोध सरांशप्रस्तुत किये जिसका विमोचन सम्मानित अतिथियों के द्वारा स्मारिका के रूप में कियागया ׀  इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्यवक्ता के रूप में डॉ. सचिन कुमार मंदिलवार, वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक-इतिहास, मगधविश्वविद्यालय, बोधगया, बिहार एवं आमंत्रित वक्ता के रूप में डॉ. रामकिंकरपाण्डेय, प्राचार्य, शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ एवं डॉ. अजय पालसिंह, सहायक प्राध्यापक-इतिहास, राजीव गाँधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालयअंबिकापुर ने अपने व्याख्यान के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को “वन्दे मातरम् 150 वर्ष : इतिहास, साहित्य, संगीत एवं राजनीति का संगम”  के विभिन्न आयामों के बारे मेंविस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की ׀  कार्यक्रम के अंत में श्री दिग्विजय सिंह, सहायक प्राध्यापक ने संगोष्ठी कीसफलता हेतु सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया ׀  इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में मंचसंचालन डॉ. धनञ्जय पाण्डेय, सहायक प्राध्यापक एवं श्रीमती हूमी सिंह, अतिथिव्य्याख्यता के द्वारा किया गया ׀  इस अवसर पर बड़ी संख्या में विभिन्नमहाविद्यालयों से आये प्राध्यापक, शोधार्थी, छात्र-छात्राएं एवं सम्मानित अतिथि गणकी उपस्थिति रही ׀


NATIONAL SEMINAR ON “वन्दे मातरम् 150 वर्ष : इतिहास, साहित्य, संगीत एवं राजनीति का संगम”
Date: 27-03-2026